Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी से मिले गोजमुमो नेता विमल गुरूंग और रोशन गिरी, विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

अब जब 2026 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में शुभेंदु अधिकारी, विमल गुरूंग और रोशन गिरी की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है

01 Aug 2025

शुभेंदु अधिकारी से मिले गोजमुमो नेता विमल गुरूंग और रोशन गिरी, विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिली जब गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेता विमल गुरूंग और रोशन गिरी ने कोलकाता के निजाम पैलेस में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से अचानक मुलाकात की। यह बैठक काफी देर तक चली, हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अब तक बातचीत की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात यह बैठक आगामी 2026 विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर हुई है। इससे पहले, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भी विमल गुरूंग को अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी की सभा में देखा गया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी। उस समय विमल गुरूंग ने बयान दिया था— “राजनीति में सब कुछ संभव है।”
गौरतलब है कि साल 2017 में पहाड़ों में अशांति के बाद विमल गुरूंग अचानक वहां से चले गए थे और लंबे समय तक भूमिगत रहने के बाद 31 अक्टूबर 2020 को कोलकाता में फिर से सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। उस वक्त उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत देते हुए ममता बनर्जी की खुलकर तारीफ की थी और 2021 के चुनाव में उनके समर्थन की बात भी कही थी।
अब जब 2026 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में शुभेंदु अधिकारी, विमल गुरूंग और रोशन गिरी की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
अब जब 2026 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में शुभेंदु अधिकारी, विमल गुरूंग और रोशन गिरी की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News